अंबाटांड में हुए महिला की हत्या मामले में पति गंगा प्रसाद सिंह गिरफ्तार
गिरिडीह, राजधनवार थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ में हुए महिला की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

अंबाटांड में हुए महिला की हत्या मामले में पति गंगा प्रसाद सिंह गिरफ्तार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, राजधनवार थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ में हुए महिला की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी 64 वर्षीय मृतिका के पति गंगा प्रसाद सिंह है। पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया छुरा टॉर्च ओर अन्य सामान शामिल है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 54 वर्षीय पत्नी शांति देवी की हत्या 13 नवंबर को कर दी गई थी। श्री प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद राजधनवार थाना में मामला दर्ज किया गया
उसके तत्पश्चात एक टीम का गठन किया गया टीम ने अलग-अलग माध्यम से जांच पड़ताल शुरू किया। बताया कि मृतिका का सिर काटकर 100 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया था। बताया गया कि अलग-अलग तकनीकी माध्यम से छापेमारी कर गंगा प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई
उन्होंने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उनकी पत्नी हमेशा बीमार रहती थी और मानसिक स्थिति सही नहीं थी साथ ही शंकर ओझा लोग से करीब 7 वर्ष से जमीन विवाद चल रहा था उसी को फसाने के लिए अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दिया। टीम में जमुआ पुलिस अंचल निरीक्षक प्रदीप कुमार सत्येंद्र कुमार मणिकांत कुमार महेश चंद्र धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल सुजीत कुमार सिंह जोधन महतो शामिल थे।



