Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

होली व शब-ए-बारात को लेकर नगर थाने में गुरूवार को शांति समिति की बैठक की गई।

होली व शब-ए-बारात को लेकर नगर थाने में गुरूवार को शांति समिति की बैठक की गई।

 

होली व शब-ए-बारात को लेकर नगर थाने में गुरूवार को शांति समिति की बैठक की गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: होली व शब-ए-बारात को लेकर नगर थाने में गुरूवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। प्रशासन की ओर से होली में डीजे व अश्लील गानों के बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही जबरन किसी को रंग नहीं लगाने की सलाह दी गई और दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, यातायात थानेदार प्रेमरंजन उरांव, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह के अलावा राकेश मोदी, अजय सिन्हा, दीपक शर्मा, प्रो. विनीता कुमारी, रंजीत कुमार सिन्हा, सैफ अली गुड्डू, इरशाद अहमद वारिस, रंजीत कुमार यादव, बुलंद अख्तर रूमी, पलटन खान, महमूद अली खान उर्फ लड्डू, दीपक कुमार यादव, नुरूल होदा, आबिद हुसैन गांधी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button