हेठनगर में अज्ञात युवक का श,व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक का श,व देखा।

हेठनगर में अज्ञात युवक का श,व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक का श,व देखा। श,व मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृ,तक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान करने का प्रयास जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक की मौ,त किन परिस्थितियों में हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ,त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।




