Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हाथियों के झुंडों ने जमकर मचाया तांडव हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की मौत

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के गादी गांव में सोमवार की सुबह हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया है। झुंड के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की मौत हो गई,

हाथियों के झुंडों ने जमकर मचाया तांडव हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की मौत

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के गादी गांव में सोमवार की सुबह हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया है। झुंड के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान गादी निवासी 70 वर्षीय शांति देवी (पति बासदेव पंडित) और 55 वर्षीय बोधि पंडित (पुत्र चेतन पंडित) के रूप में की गई है।

घायल महिला की पहचान पेशम गांव निवासी 40 वर्षीय सुदामा देवी (पत्नी दिनेश सिंह) के रूप में हुई है, जिसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे शांति देवी अपने बारी की ओर गई थीं। घना कोहरा होने के कारण उन्हें पास में मौजूद हाथियों का झुंड नजर नहीं आया। जैसे ही वे पास पहुंचीं, झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने पहुंचे बोधि पंडित को भी हाथियों ने कुचल दिया। इसी क्रम में पेशम गांव की सुदामा देवी भी घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य सूरज सुमन, प्रमुख रामू बैठा, उप प्रमुख शेखर सुमन, पेशम मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन्हा, स्थानीय मुखिया गुलावती देवी, प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता प्रवीण प्रभाकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष टूपलाल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम तर्वे, ओपी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button