हर्ष अजमेरा का संकल्प, दूसरी पड़ाव में आरोग्यम हॉस्पिटल ने सुल्ताना ने लगाया स्वास्थ्य कैंप
आरोग्यम हॉस्पिटल के विषेशज्ञ चिकित्सकों ने 200 लोगों का किया स्वास्थ्य जांच,उपलब्ध कराया निःशुल्क जांच और दवाई

हर्ष अजमेरा का संकल्प, दूसरी पड़ाव में आरोग्यम हॉस्पिटल ने सुल्ताना ने लगाया स्वास्थ्य कैंप
आरोग्यम हॉस्पिटल के विषेशज्ञ चिकित्सकों ने 200 लोगों का किया स्वास्थ्य जांच,उपलब्ध कराया निःशुल्क जांच और दवाई
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस नेक पहल के लिए हर्ष अजमेरा के प्रति जताया आभार
समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ सुविधा पहुंचाने के लिए रहूंगा कृत्संकल्पित- हर्ष अजमेरा
हजारीबाग: एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक युवा, कर्मठ एवं समर्पित व्यक्तित्व के धनी हर्ष अजमेरा ने जो बीड़ा उठाया है उसकी अगली कड़ी यानी दूसरी कड़ी में बुधवार को कटकमदाग प्रखंड स्थित सुल्ताना के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में फ़्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप अयोजित किया गया। कैंप में हृदय रोग, हड्डी रोग एवं नस रोग, स्त्री रोग एवं शिशु रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 200 से अधिक मरीजों का इलाज़ किया गया एवं उनका चिकित्सीय जांच करके मुफ़्त दवाई का भी वितरण किया गया। कैंप में आए मरीजों का मुफ़्त ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर भी जांच किया गया ।

सुल्ताना पंचायत की मुखिया नूर जहां खातून ने हर्ष अजमेरा को अपने क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया एवं इस तरह के कार्यों की खूब प्रशंसा की। पंचायत समिति सदस्य किया परवीन ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए आभार जताया। उप मुखिया विनय कुमार दुबे ने भी नितेश अजमेरा को साधुवाद दिया ।
एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिज्ञा पूरा करने तक हमें चैन से नहीं बैठूंगा और ना ही रुकूंगा, अनवरत क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित भाव से लगा रहूंगा। हॉस्पिटल की मुख्य प्रबंधक जया सिंह ने बताया कि समाज के गरीबों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एवं निरोग समाज की कल्पना को साकार करना हमारा एकमात्र उद्देश्य है। हम अपने उद्देश्य के साथ निरंतर समाज हित में अपनी यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रखेंगे ।

इस कैंप में हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ रजत चक्रवर्ती, डॉ हीरालाल, डॉ नीरज सिंह उज्जैन, डॉ सागर कुमार, डॉ दीपिका खंडेलवाल ने अपनी सेवा दी वहीं कैंप को सफल बनाने में राकिब फैजी, राजन सोनकर, रौशन, बबिता, रानी सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाया।




