Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

हजारीबाग विधानसभा के सभी जनता रहे स्वस्थ : हर्ष अजमेरा

आरोग्यम हॉस्पिटल हज़ारीबाग विधानसभा में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर रहा है 

संकल्प:हज़ारीबाग विधानसभा के सभी जनता रहे स्वस्थ : हर्ष अजमेरा महोत्सव दिवस के रूप में आरोग्यम हॉस्पिटल हज़ारीबाग विधानसभा में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर रहा है बानादाग से नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत आज से 

 हज़ारीबाग : ब्यूरो रिपोर्ट 

हजारीबाग: एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हजारीबाग आरोग्यम स्वास्थ्य संकल्प सेवा महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के तहत संकल्प के साथ कई शिविर लगाए जाने हैं। जिसका पहला शिविर पुराना ब्लॉक ऑफिस दुर्गा मंडप कैंपस बानादाग में आयोजित हो रहा है। यह कैंप 23 नवंबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित रहेगा।

इस कैंप में हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। यहां मुफ्त चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है जहां लोग 7319 94 2211 और 731992210  नंबर पर संपर्क कर जिला परिषद भवन डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक हजारीबाग में अपना पंजीयन करा सकेंगे।आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि समर्पण के साथ हजारीबाग के लोगों की स्वास्थ्य सेवा में  सदैव तत्पर रहा है इसी के तहत संकल्प के साथ हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है।

महोत्सव की शुरुआत बानादाग से हो रही है क्योंकि बानादाग क्षेत्र से काफी संख्या में ग्रसित मरीज हमारे यहां आते हैं जो काफी आर्थिक स्थिति से कमजोर रहते हैं जिसके चलते वह अपना सुचारू रूप से इलाज भी नहीं करवा पाते है | बानादाग क्षेत्र कोलावेरी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां कोयले की प्रदूषण से काफी लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं यहां तक की कई लोगों को गंभीर बीमारी की जकड में आ चुके है |  इसलिए क्षेत्र की जनता को प्राथमिकी इलाज देकर इस बीमारी से बचाया जा सकता है|  कैसे रोकथाम करनी है धूल धाकड़ वाले क्षेत्र में अगर कार्य कर रहे हैं तो मास्क का उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे |

आगे उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा में यह शिविर का आयोजन हो रहा है बानादाग  के बाद कटकमसांडी, दारू , टाटीझरिया सदर जो भी विधानसभा क्षेत्र में आते हैं सभी जगह यह शिविर का आयोजन किया जाएगा | हमारा संकल्प यही है हजारीबाग विधानसभा के सभी जनता स्वस्थ और निरोग रहे | हज़ारीबाग विधानसभा के कटकमदाग वासियो से आग्रह किया है की अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं ।स्वास्थ जांच कराएं यहां स्वास्थ्य व रक्त जांच से लेकर दवाइयां तक मुफ्त सेवा उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button