Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशबिहारराजनीति

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

 

बरवाडीह (लातेहार):- बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जहां प्रखंड के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया ।

प्रखंड की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा जयंती समारोह का आयोजन करते हुए परिसर की साफ सफाई करने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया गया इस दौरान विवेक कुमार पूर्व नगर मंत्री सागर कुमार के साथ-साथ फिरोज अहमद अतुल कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भी युवा दिवस मनाते हुए स्वामी विवेकानंद चौक पर उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विचार पेश करते हुए प्रकाश डालने का काम किया इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद के साथ साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अजय सोनी भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सिंह महामंत्री मनोज प्रसाद किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पप्पू महामंत्री पारस जायसवाल हेमंत रवि कश्यप समेत कई अन्य लोग मौजूद थे दूसरी ओर प्रखंड की स्वयंसेवी संस्था अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के सचिव संतोषी शेखर के द्वारा भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम किया और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारत देश के लिए उनके अहम योगदान को बताने का भी काम किया गया.

Related Articles

Back to top button