स्टेट हाईवे-13 की बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग, उपायुक्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा l
गिरिडीह–गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पदाधिकारियों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

स्टेट हाईवे-13 की बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग, उपायुक्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गोविंदपुर रोड स्थित स्टेट हाईवे-13 पर वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पदाधिकारियों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि लगभग चार वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से स्टेट हाईवे-13 पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन आज तक अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है।
JLKM के केंद्रीय महासचिव महाराज मंडल एवं केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने उपायुक्त को बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइटों का संचालन अत्यंत आवश्यक है। करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है।
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभाग से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त के इस आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
महाराज मंडल ने कहा कि स्टेट हाईवे-13 जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। ऐसे में वर्षों से स्ट्रीट लाइटों का बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार और संबंधित विभाग को तत्काल कदम उठाना चाहिए।
वहीं नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि रात के समय इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों की तकनीकी जांच कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रमुख मांगें
स्टेट हाईवे-13 पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल तकनीकी जांच।
खराब उपकरणों की मरम्मत एवं आवश्यक बदलाव।
सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्ट्रीट लाइटों का शीघ्र संचालन।
भविष्य में नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित





