सीसीएल के सी एस आर निधि से महुआटांड़ उत्क्रमित विद्यालय में लगाया गया निशुल्क रक्त जांच शिविर
ग्राम पंचायत महेशलुंडी में गिरिडीह सीसीएल के सी एस आर निधि से महुआटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया

सीसीएल के सी एस आर निधि से महुआटांड़ उत्क्रमित विद्यालय में लगाया गया निशुल्क रक्त जांच शिविर
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : ग्राम पंचायत महेशलुंडी में गिरिडीह सीसीएल के सी एस आर निधि से महुआटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया निःशुल्क रक्त समूह जॉच सह चिकित्सा शिविर करीब 60 बच्चों और ग्रामीणों का रक्त समूह जॉच के साथ साथ चिकित्सक के द्वारा दी गई

निःशुल्क दवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित थे शिविर में सीसीएल के डॉक्टर अनुराग कुमार, के द्वारा बच्चों का चिकित्सक जॉच किया गया मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि महेशलुंडी पंचायत के सभी विद्यालयों में सीसीएल गिरिडीह के द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत बच्चों का रक्त समूह का जॉच हुआ है रक्त समूह जॉच एक महत्वपूर्ण और अतिआवश्यक कार्य है

सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का रक्त समूह के बारे में जानकारी होना जरूरी है जानकारी ही बीमारी का इलाज है सीसीएल के चिकित्सा पदाधिकारीडॉ परिमल सिंहा का योगदान सामाजिक दायित्व निर्वहन में विशेष योगदान हमेशा रहता है शिविर में सीसीएल के चिकित्सा कर्मी आर्या कुमार, सुनीता कुमारी, सुरेन्द्र कुमार, खुर्शीद आलम,राजेश कुमार वार्ड सदस्य जगदीश दास, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज दास शिक्षक,एवं समिति के लोग उपस्थित थे



