सीएसआर यानी सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए टाटा स्टील कलर्स ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर. टीम पीएसएफ ने किया ” सेवा समर्पण सम्मान।
जमशेदपुर के, एग्रिको बारा स्थित टाटा स्टील कलर्स अपने सीएसआर एवं सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कम्पनी परिसर में ही आयोजित किया

सीएसआर यानी सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए टाटा स्टील कलर्स ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर. टीम पीएसएफ ने किया ” सेवा समर्पण सम्मान।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—
जमशेदपुर के, एग्रिको बारा स्थित टाटा स्टील कलर्स अपने सीएसआर एवं सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कम्पनी परिसर में ही आयोजित किया ।. वर्ष भर दो से तीन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करता है टाटा स्टील कलर्स, उद्देश्य है अपने सामाजिक दायित्व को सभी कर्मचारियों के द्वारा निभाना.

ताकि किसी भी विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारियों के साथ साथ, समाज के उन जरुरतमंद जो अस्पताल में इलाजरत है, उन सभी को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। कम्पनी के इस दूरदर्शी सोच को देखते हुए शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने कम्पनी के वरीय पदाधिकारीयों के उपस्थिति में ” सेवा समर्पण सम्मान ” से सम्मानित किया।
दिन भर चले शिविर में 52 कर्मचारियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर सहयोग प्रदान किया प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास के मार्गदर्शन में, सेफ्टी एजीएम विशाल पांडे, डीजीएम राजेश के त्रिपाठी, मेडीकल आफिसर डॉक्टर प्रतीक हलवावाला,
डिप्टी मेनेजर संगीता कुमारी, असिस्टेंट मैनेजर एडमिन रीतूजा त्रिपाठी, प्रियंका कुमारी, देव मेद्या, पवन सिंह उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. तकनिकी टीम में डाॅक्टर के साथ साथ अनिल, अभिषेक, आदित्य, रत्नेश, सलीम, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेस हाजरा, अनिल प्रसाद, देवनाथ सिंह उपस्थित रहे।




