Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीएम हेमंत सोरेन चुनावी सभा में जनता से किया अपील,  कहा आई एन डी आई प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों विजय दिलाकर दिवंगत जगरनाथ महतो को अर्पित करें सच्ची श्रद्धांजलि ।

सीएम हेमंत सोरेन चुनावी सभा में जनता से किया अपील,  कहा आई एन डी आई प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों विजय दिलाकर दिवंगत जगरनाथ महतो को अर्पित करें सच्ची श्रद्धांजलि ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

सीएम हेमंत सोरेन चुनावी सभा में जनता से किया अपील,  कहा आई एन डी आई प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों विजय दिलाकर दिवंगत जगरनाथ महतो को अर्पित करें सच्ची श्रद्धांजलि ।भाजपा आजसू गठबंधन पर गरजते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ही आदिवासियों का आरक्षण को किया है कम , इस बार हमे वोट देकर दे मुंह तोड़ जबाब ।

गिरीडीह :- मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डुमरी के नागाबाद में  एक चुनावी सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने आई एन डी आई प्रत्याशी बेवी देवी के पक्ष में लोगों से वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील किया।इस दौरान उन्होने जनता को संबोधित करते कहा कि बेवी देवी को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाकर विधानसभा भेजना ही दिवंगत जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

 

उन्होंने कहा कि जगन्नाथ महतो आपकी सेवा करते-करते इस दुनिया से चले गए लेकिन उनकी आत्मा आप लोगों के पास है।

 

वे अपने कार्यकाल में डुमरी विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास किया है जिसके कारण आज इस क्षेत्र में सड़क बिजली से लेकर डिग्री कॉलेज आईटीआई कॉलेज बना हुआ है। तथा आज गरीब के बच्चे भी विदेश में पढ़ने के लिए जा रहे हैं जिसका सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है।

इस इस दौरान हुए वे भाजपा और आजसू पर जम कर बरसते हुए कहा हमारी सरकार बनने  के दो घण्टे के बाद से रघुवर दास ने सरकार गिराने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचा लेकिन वे सफल नहीं हुए ।कहा कि भाजपा और आजसू की गठबन्धन की सरकार ने हम आदिवासियों के साथ छल करते हुए हमारे आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटा कर 16 प्रतिशत कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि आज सरकार 2019 से 2023 तक मजबूती से खड़ी है तथा पांच वर्ष पूरा करेगी। उन्होंने आने वाले 2024 के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। कहा कि एनडीए  गठबंधन नही ठगबंधन है इनके झांसे में आने की जरूरत नही है।

इस दौरान आई एन डी आई गठबंधन के कई नेता मंचसीन  थे तथा सभी ने बारी बारी से इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बेबी देवी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button