सिहोडीह आम बागान में शक्ति की आराधना मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई नम आंखों से विदाई
सिहोडीह आम बागान श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां शक्ति की आराधना मां दुर्गा की प्रतिमा को नवरात्र के बाद पूरे श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना के बाद आज मां दुर्गा को भाव भीनी विदाई दी गई

सिहोडीह आम बागान में शक्ति की आराधना मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई नम आंखों से विदाई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सिहोडीह आम बागान श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां शक्ति की आराधना मां दुर्गा की प्रतिमा को नवरात्र के बाद पूरे श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना के बाद आज मां दुर्गा को भाव भीनी विदाई दी गई इससे पहले महिलाओं ने माता को कोईछा देकर ओर सिंदूर खेला उसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को ढोल नगाड़े के साथ विदाई दी गई

आम बागान से मां दुर्गा की प्रतिमा निकालकर सिहोडीह क्षेत्र में भ्रमण करते हुए माता का प्रतिमा आदर्श नगर छठ घाट पहुंची जहां माता की प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जन किया गया कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम और संरक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि सिहोडीह आम बागान में यह दूसरा वर्ष पूजा का है बड़े ही धूमधाम से कमेटी के सदस्यों के द्वारा मां का प्रतिमा को स्थापित किया गया और आज भावभीनी नम आंखों से मां को विदाई दी गई वही 6 तारीख को भव्य भंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा

वही विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति की ओर से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी बेहतर व्यवस्था की गई थी जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उल्लासमय बना रहा।

मौके पर अध्यक्ष अशोक राम, उपाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद ,सचिव दीपक कुमार यादव, उपसचिव विजय सिंह ,कोसा अध्यक्ष उमेश यादव, संरक्षक दशरथ प्रसाद, मुन्ना पाठक, सोनू राम, संजू राम, पप्पी सिंह , मेला आयोजक गोपाल चंद्रवंशी सहित महिला पुरुष बच्चे और ग्रामीण मौजूद थे।




