सादगी के बीच भगवान विश्वकर्मा की आराधना, निगम कर्मियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिडीह नगर निगम परिसर में हस्तशिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई।

सादगी के बीच भगवान विश्वकर्मा की आराधना, निगम कर्मियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिडीह नगर निगम परिसर में हस्तशिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई। हालांकि, नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद इस वर्ष पूजा कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किया गया।

कचहरी चौक स्थित टावर चौक के समीप पुराने नगर निगम परिसर में नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान निगम कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, कार्य में सफलता और शहर के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में शत्रुघ्न वर्मा, भारत, अमित थापा, छोटू, वर्मा जी सहित नगर निगम के कई कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।
पूजा के दौरान स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को लेकर कार्यक्रम में सादगी और श्रद्धांजलि का भाव भी देखने को मिला।

निगम कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
गिरिडीह में आस्था, परंपरा और श्रद्धांजलि के भाव के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा संपन्न हुई।



