साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल सेवा समिति एवं युवक संघ की संयुक्त बैठक
साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल सेवा समिति एवं युवक संघ की संयुक्त बैठक

- साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल सेवा समिति एवं युवक संघ की संयुक्त बैठक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: साईं धाम मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल सेवा समिति एवं युवक संघ की संयुक्त बैठक लखन लाल बरनवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि आगामी 26दिसंबर को बरनवाल जाति के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।इस अवसर पर बरनवाल सेवा सदन से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगी।बैठक में व्यवस्था संबंधी विभागों का बंटवारा किया गया।समारोह पूर्व 25 दिसंबर को बरनवाल जाति के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान, चित्रांकन आदि की प्रतियोगिता एवं डांस का ऑडिशन होगा।

बरनवाल सेवा समिति तमाम स्वजाति बंधुओं से आग्रह करती है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जयंती समारोह को सफल बनाएं।बैठक में इंद्रजीत लाल,सुबोध कुमार बरनवाल,संजय बरनवाल,विनय कुमार,प्रवीण बरनवाल,राकेश रंजन,प्रदीप बरनवाल,अजय बरनवाल,संजय मोदी,आयुष राज,अमितेश गौरव,नीरज बरनवाल आदि उपस्थित थे।




