Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सलैयडीह के रखोतिया टोला में 35 हाथियों के झुंडों ने किसानों की धान फसल रौंदा।

हजारीबाग/चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयडीह के रखोतिया टोला में खेत में लगे धान की फसल को बीते रात को हाथियों के झुंडों ने किसानों की लह लहाती धान की फसलें को रौंदकर नष्ट कर दी है। हाथियों के झुंडों ने जमकर उत्पात मचाया ।

सलैयडीह के रखोतिया टोला में 35 हाथियों के झुंडों ने किसानों की धान फसल रौंदा।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयडीह के रखोतिया टोला में खेत में लगे धान की फसल को बीते रात को हाथियों के झुंडों ने किसानों की लह लहाती धान की फसलें को रौंदकर नष्ट कर दी है।हाथियों के झुंडों ने जमकर उत्पात मचाया ।

सलैयडीह के रखोतिया टोला के किसान सुखदेव यादव पिता उगर यादव, राजेन्द्र यादव पिता तुलसी यादव, दीपक यादव पिता मंगन, सुरेन्द्र यादव पिता बुलाकी यादव, अर्जुन यादव पिता बिहारी यादव, किशुन यादव पिता लाखों महतो, तिलक महतो पिता लक्षु महतो ने बताया की हमलोग के खेत मौजा रखोतिया में लगभग 4.5 एकड़ में लगे धान को हाथियों के झुंडों रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

सलैयडीह पंचायत मुखिया सुखदेव यादव ने बताया की मेरे गोतिया के खेत मौजा रखोतिया में 4.5 एकड़ में लगे धान की फसल हाथियों के झुंडों ने रौंदकर नष्ट कर दिया है।हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान की खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड रात जंगल से निकलकर खेत में घुस गया।

हाथियों ने खेत में खूब उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल को खाया कम बर्बाद ज्यादा किया। जिससे किसानों कोभारी क्षति पहुंचा। किसानों ने बताया कि यह उनकी साल भर की मेहनत थी और इस नुकसान से उनके परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने वन विभाग से तत्काल मुआवजे और भविष्य में हाथियों के हमले को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button