Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में पराक्रम दिवस के पूर्व पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति के नारे

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को पराक्रम दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में पराक्रम दिवस के पूर्व पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति के नारे

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : बरगंडा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को पराक्रम दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के पूर्व दिवस के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुआ।

पथ संचलन के दौरान भैया-बहन हाथों में अनुशासन और मन में देशभक्ति का भाव लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

संचलन की अगुवाई विद्यालय के घोष दल द्वारा की गई, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन मातृभूमि के लिए त्याग, तपस्या और संघर्ष का अप्रतिम उदाहरण है।

वे चारित्रिक रूप से क्रांतिकारी थे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास वीरों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है और आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button