Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

समाजसेवी द्वारा बरसोत स्थित आवासीय विद्यालय में किया गया वृक्षारोपन

वृक्ष में विभिन्न प्रजाति जैसे आम, कटहल, कपूर ,सिंदूर, देवदार आदि वृक्षों का रोपण किया गया.

थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में समाजसेवी सह राष्ट्रयीय अध्यक्ष विश्वब्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान सह पर्यावरणविद पार्यवरण धर्म वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जयसवाल के द्वारा वृक्ष लगाया गया. वृक्ष में विभिन्न प्रजाति जैसे आम, कटहल, कपूर ,सिंदूर, देवदार आदि वृक्षों का रोपण किया गया. साथ ही पर्यावरण के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया. इस बाबत बताया जाता है कि श्री जयसवाल निजी खर्च से 53 वर्ष में 37 लाख पौधों का वितरण सह रोपण कार्यक्रम नेपाल, भूटान समेत देश के 20 राज्यों के 77 जिलों में की गयी है. उक्त जानकारी विद्यालय के वार्डेन नेहा कुमारी ने दी.

Related Articles

Back to top button