सभी निकायों नगर निगम नगर पालिका पंचायतों मैं “स्वच्छ त्यौहार महोत्सव”कार्यक्रम का आयोजन…
सभी निकायों नगर निगम नगर पालिका पंचायतों मैं "स्वच्छ त्यौहार महोत्सव"कार्यक्रम का आयोजन...

सभी निकायों नगर निगम नगर पालिका पंचायतों मैं “स्वच्छ त्यौहार महोत्सव”कार्यक्रम का आयोजन…
यूपी: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत जन सुविधा उपलब्ध कराएं जाने हेतु प्रदेश की सभी निकायों नगर निगम नगर पालिका पंचायतों मैं “स्वच्छ त्यौहार महोत्सव”कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने एवं उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत निकाय के समस्त वार्डों के बीच स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कराए जाने के निर्देश के क्रम मे नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम द्वारा समस्त वार्डों के बीच त्योहारों में साफ-सफाई कूड़ा निस्तारण, एंटी लारवा का छिड़काव,फागिंग,डोर टू डोर कचरा संग्रहण, ओडीएफ प्लस, व्यक्तिगत सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता गार वेज वल्नरेबल पॉइंट,जन जागरूकता आदि मानकों पर उच्च अंक

पाने वाले वार्ड को प्रोत्साहित व सम्मानित करने हेतु कार्यालय नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम चित्रकूट धाम में पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता जी द्वारा चयनित वार्ड गांधी गंज वार्ड नंबर 19 के सभासद श्री मूलचंद गुप्ता व सफाई नायक को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जिसमें विशेष रूप से सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, आर आई राहुल पांडे, कर्मउत्तम सिंह, निर्माण लिपिक ज्ञान गुप्ता, प्रवीण बाबू, अशरफ खान, आदि समस्त नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट



