स्वतंत्रता दिवस का जश्न गिरिडीह सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को 9 बजे से खूब धूमधाम से मनाया गया
स्वतंत्रता दिवस का जश्न गिरिडीह सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को 9 बजे से खूब धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस का जश्न गिरिडीह सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को
9 बजे से खूब धूमधाम से मनाया गया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस का जश्न गिरिडीह सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को
9 बजे से खूब धूमधाम से मनाया गया। सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान कई न्यायिक अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। जिला गोपनीय शाखा में डीसी रामनिवास यादव ने ध्वजारोहण किया। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद रहे। इधर अधिवक्ता भवन में बार एसोसिशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने झंडोतोलन किया।

वहीं पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव ने, जिला परिषद के प्रांगण में जिप अध्यक्षा मुनिया देवी ने, एसडीएम कार्यालय में सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने, नगर निगम में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ ने झंडोतोलन किया।

वही पुलिस लाइन में एसपी विमल कुमार ने तिरंगा फहराया। रेड क्रॉस भवन में चेयरमैन अरविंद कुमार ने तिरंगा फहराया। इसी तरह अन्य कार्यालय में भी वहां के प्रमुख द्वारा आन बार और शान से ध्वजारोहण किया गया और झंडे को सलामी दी गई





