सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह गए सलाखों के पीछे
सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह गए सलाखों के पीछे

सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह गए सलाखों के पीछे
यूपी/चित्रकूट : सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह गए सलाखों के पीछे ,वारंट के बाद भी नहीं हुए थे कोर्ट मे उपस्थित डकैत ददुआ के पुत्र व सपा से पूर्व सदर विधायक वीर सिंह को आज कोर्ट ने जेल भेज दिया
व एससी एसटी एक्ट के एक मामले में कोर्ट में नहीं हो रहे थे उपस्थित l जब वह दूसरे मामले में कोर्ट में अपील के लिए गए तो न्यायाधीश ने उन्हें आदेश देकर जेल भेज दिया l सहायक शासकीय अधिवक्ता सनत कुमार मिश्र ने बताया बलदेव गंज निवासी मोतीलाल बोरिया ने 8 जून 2017 में कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी l 14 मार्च 2013 को वीर सिंह ने उनके पुत्र से नौकरी लगवाने के नाम पर ₹200000 दिए थे l और जब वह रुपए मांगने उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया l

तथा 22 अप्रैल 2017 को आवेश में आकर गोली मार देने की धमकी दी l इस मामले में भुक्तभोगी ने 8 मई 2017 को जनता दर्शन में विधायक के खिलाफ 420. 504. 408 व 506 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी l
विजय त्रिवेदी चित्रकूट



