सदर विधायक ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण
सदर विधायक ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण

सदर विधायक ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, घाटों को दुरुस्त करने का दिए निर्देश
गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: आगामी आने वाले पर्व छठ पूजा को देखते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। निरीक्षण क्रम में विधायक के अलावे झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी, सिटी मैनेजर मंजूर आलम,एसडीपीओ अनिल सिंह,एनआरपी के अजीत कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी,नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत झामुमो के कार्यकर्ता शामिल थे। विधायक के नेतृत्व में सबसे पहले झरिया गादी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली घाट, नया पुल सिहोडीह छठ घाट, सिहोडीह आदर्श नगर छठ घाट, हरिजन टोला छठ घाट, सीतलपुर छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट,

शास्त्री नगर छठ घाट, पेसरागढ़ छठ घाट, पचंबा बुढ़वा आहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन छठ घाटों में कमियां पाई गई और वहां के स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं को बताया गया उसे दुरुस्त करने के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बाबत विधायक ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं। निगम की ओर से भी घाटों की साफ-सफाई कार्य शुरू कर दी गई है। विधायक ने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों और लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इस को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पहले सभी घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू,अजय कांत झा, सुमित कुमार, अभय सिंह,राकेश रंजन, रॉकी सिंह,प्रदोष कुमार, गौरव कुमार, गोविंद यादव ,वार्ड पार्षद अशोक राम ,शिवनंदन राम, रंजय बरदियार, मुकेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


