श्री श्री 108 मनसा देवी प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर भव्य महायज्ञ का आयोजन
प्रखंड अंतर्गत ग्राम झुरझुरी के रामेश्वर टोला में श्री श्री 108 मनसा देवी प्राण–प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन

श्री श्री 108 मनसा देवी प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर भव्य महायज्ञ का आयोजन
संवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम झुरझुरी के रामेश्वर टोला में श्री श्री 108 मनसा देवी प्राण–प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बुधवार को महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा, मंडप पूजन, वेदी निर्माण एवं आरती का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रेणु देवी शामिल हुई। वहीं पूजा समिति में मुखिया सुमन कुमार,पंसस मंजू देवी, उपमुखिया प्रियंका कुमारी, सिकंदर कुमार, महेंद्र प्रसाद एवं कुंंवर यादव सक्रिय रूप से शामिल रहे। महायज्ञ हेतु मुख्य आचार्य के रूप में पंकज पाण्डेय (वाराणसी) ने वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।
इस निमित जानकारी देते हुए यज्ञ आयोजन समिति ने बताया कि गुरुवार को स्नान-पूजन, नगर भ्रमण, घृतधारी शय्यावास एवं संध्या आरती का आयोजन किया जायेगा। मौके पर पहुंचे विहिप बजरंग दल के वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन राष्ट्रहित के लिए समर्पित है तथा इसके कार्यकर्ता गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं विहिप के प्रखंड मार्गदर्शक रामचंद्र चौधरी, सुखदेव यादव,दीपक कुमार,निरंजन कुमार ,जीतू कुमार,मुकेश कुमार,विनोद कुमार,दुलारचंद प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष भागीरथी प्रसाद, मंत्री सत्यम भारती, संयोजक बिनोद प्रसाद,
प्रखंड सह मंत्री मनोज कुमार, प्रखंड प्रचार-प्रसार प्रमुख बैजनाथ प्रसाद, योग शिक्षक महेंद्र प्रसाद,
जेलकेएम सदस्य महेंद्र प्रसाद एवं पंसस लखन महतो की भी सक्रिय सहभागिता रही।




