Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति में शहर के कई गणमान्य लोगों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया

श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति में शहर के कई गणमान्य लोगों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया

 

श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति में शहर के कई गणमान्य लोगों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति गिरिडीह के गौरी सिंह ,मोती लाल उपाध्याय, गौरव सिंहा ,संजीव सिंह ने शहर के कई गणमान्य लोगों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया जिसमें निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहबादी,सांसद प्रतनिधि कोडरमा लोक सभा दिनेश यादव मुख्य रहे। इस क्रम में श्री शाहबादी जी के आवासीय कार्यालय में उपस्थित दर्जनाधिक लोगों जैसे भाजपा नेता महेश राम,कन्हैया ओझा,ओमप्रकाश गुप्ता,सुरेश मण्डल, दीपक स्वर्णकार,वीरेंद्र वर्मा,गोविंद तुरी,प्रेम मिश्रा आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।इस दौरान श्री शाहबादी ने इस प्रस्तावित भव्य आयोजन की सफलता के लिए अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया और गिरिडीह की समस्त जनता से आर्थिक और शारीरिक सहयोग करने तथा जलयात्रा से लेकर समापन तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा सुनने का आग्रह किया। आयोजन समिति के मोतीलाल उपाध्याय तथा गौरी सिंह ने भी लोगों से आर्थिक सहयोग और पूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

अंकानिय है कि गिरिडीह के झंडा मैदान में दिनांक 13/3/2023से19/3/2023 तक सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जिसके कथा वाचक परमपूज्य जगतगुरु राम भद्राचार्य के प्रिय शिष्य श्री उज्ज्वल शांडिल्य जी महाराज होंगे इसका प्रसारण राष्ट्रीय चैनल शुभ टीवी पर भी किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button