Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य छात्र सम्मेलन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

गिरिडीह भारत के महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य छात्र सम्मेलन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारत के महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।

कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता ने विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य युवाओं के ज्ञान, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति पर निर्भर करता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि यदि युवा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करें, तो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, देशहित और समाज सेवा के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लिया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और जनजागरण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान देवघर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, ई. विनय सिंह, जिलामहामंत्री संदीप डेंगेच, सिंकू सिन्हा, देवराज, अजय सिन्स, सुरेश मंडल, अनुप सिन्हा, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, मनोज संघई, अमित आर्या, सरिता शर्मा, बबली साव, रामबाबू साव, श्रेयांश सौरभ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button