Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शिक्षा के मंदिर में शर्म नाक हरकत, 14 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने की छेड़,छाड, पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाने से किया इंकार तब मिली परिजनों को जानकारी,

गिरिडीह जिले के उप नगरी पचंबा थाना क्षेत्र स्थित नाईस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन पर स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़,छाड़ व ग़लत हरकत किए जाने की शर्म,नाक हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

शिक्षा के मंदिर में शर्म नाक हरकत, 14 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने की छेड़,छाड, पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाने से किया इंकार तब मिली परिजनों को जानकारी,

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के उप नगरी पचंबा थाना क्षेत्र स्थित नाईस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन पर स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़,छाड़ व ग़लत हरकत किए जाने की शर्म,नाक हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिक्षा के मंदिर में इस तरह की शर्मनाक हरकत किए जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है.

दरअसल पूरा मामला यह है कि पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित नाईस पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती है. पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़ छाड़ व ग़लत हरकत किया जा रहा था.

लेकिन पीड़ित छात्रा यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी. लेकिन जब कल दो दिन पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़,छाड किया गया तो वह घर आकर अपने पिता से कही की अब वह स्कूल नहीं जाएगी. यह बात सुनकर पीड़ित छात्रा के पिता के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बेटी से सारी बात पूछी.

जब उनकी बेटी ने साड़ी बात बतायी तो पिता के होश उड़ गए. इस घटना के बाद जब पीड़ित छात्रा के पिता स्कूल जाकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो, उन्हें धमकी दी गई. घटना के बाद छात्रा के पिता ने समाज के कुछ लोगों से बात की और सारी बात बताते हुए कहा कि वह ज़िंदा नहीं रहना चाहते हैं और सुसाइड कर लेंगे.

इतना सुनकर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मामले की जानकारी पचंबा थाना पुलिस को दी फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग स्कूल बंद करने की माँग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button