Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
सुरक्षा व्यवस्था से लोगों को किया अवगत

संयुक्ता न्युज डेस्क
बरकट्ठा – आगामी त्योहार होली, रामनवमी और शब-ए-बारात को लेकर बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बेड़ोकला के पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्योहारों पर पंचायत की परंपराओं और व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई l इस मौके पर बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने लोगों से आगामी त्योहारों में शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में त्योहारों को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था से लोगों को अवगत कराया गया। उन्होंने अफवाहों से बचने कि सलाह दी। बैठक में रवीन्द्र शर्मा, इदरिश अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



