विश्व स्तनपान सप्ताह का सीएस एसपी मिश्रा ने किया उद्घाटन ।
विश्व स्तनपान सप्ताह का सीएस एसपी मिश्रा ने किया उद्घाटन ।

विश्व स्तनपान सप्ताह का सीएस एसपी मिश्रा ने किया उद्घाटन ।

गिरीडीह: चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन मंगलवार को सिविल सर्जन एसपी मिश्रा डीपीएम प्रतिमा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद चैताडीह मात्री शिशु केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

जो आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए महिलाओं को स्तनपान से संबंधित विभिन्न बातों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बताया गया कि आज से शुरू हुए यह स्तनपान सप्ताह अगले 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं को स्तनपान कराने की सही जानकारी दी जाएगी। इस बाबत बताया गया कि नवजात शिशु को 6 माह तक सिर्फ मां का दूध ही देना चाइए। मां का दूध ही नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। इस तरह से स्तनपान कराने से बच्चा मजबूत बनता है। मौके पर अस्पताल प्रबंधक,डीपीसी,बीटीटी सहिया, बीटीटी, डीपीसी, डीएस व अन्य कर्मी उपस्थित थे।




