Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विवि की बेहतरी की मुहिम में हम कुलपति के साथ हैं : रुटा

राँची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोशियेशन(रूटा) के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अगुआई में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की ।

विवि की बेहतरी की मुहिम में हम कुलपति के साथ हैं : रुटा

राँची : आज राँची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोशियेशन(रूटा) के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अगुआई में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की । रुटा के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर कुलपति का स्वागत किया, रुटा की सचिव डॉ शशिकांता टोप्पो ने विमिंस कॉलेज की शिक्षिकाओं की ओर से कुलपति महोदया को झारखण्ड की विशिष्ट शैली में तैयार शाल ओढ़ा कर अभिवादन किया ।

इस अवसर पर रुटा के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ आनन्द कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. स्मिता लिंडा टोप्पो, एस. एस. मेमोरियल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणजीत चौधरी, मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो समेत राँची यूनिवर्सिटी के लगभग 25 शिक्षक मौजूद थे । मौके पर जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने सभी का परिचय कुलपति महोदया को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. नीलू सिंह ने कुलपति को अपनी हाल में छपी पुस्तक भेंट की।शिक्षकों ने कुलपति को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिये चलने वाली उनकी हर मुहिम में वे साथ रहेंगे।कुलपति महोदया ने सत्र नियमित करने और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के काम को प्राथमिकता के स्तर पर संपन्न करने के काम को मिशन मोड पर सबको साथ देने का निवेदन किया ।

इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राजीव रजक, श्री रोनाल्ड पंकज खलखो, श्री संतोष रजक इत्यादि अन्य सहायक प्राध्यापक भी मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button