विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदखुशी की, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका।
हजारीबाग/चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुदन में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बिंदवाशनी देवी (25 वर्ष), पति मुकेश पासवान के रूप में हुई है।

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदखुशी की, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुदन में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बिंदवाशनी देवी (25 वर्ष), पति मुकेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना दोपहर करीब एक बजे बिंदवाशनी देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
![]()
हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ओर जम कर हो हंगामा किया।मृतका दो बच्चों की मां थी। उसकी शादी वर्ष 2017 में मुकेश पासवान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका का मायका कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव में है। उसके पिता केदार यादव पूर्व में मुखिया रह चुके हैं।
ग्रामीणों अनुसार मृतका का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी परिवार में विवाद और समझौते की स्थिति बनी थी। इसी बीच मृतका का पति पिछले महीने 27 तारीख को पुणे (महाराष्ट्र) से घर लौटा था। वहीं मृतिका के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन दिया है।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।




