Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति

विल्लोर में फंसे लोगों को पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया आर्थिक सहयोग ।

 

बरकट्ठा संवाददाता : ईश्वर यादव

हज़ारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम घंघरी से इलाज कराने हेतु विल्लोर (तमिलनाडु) राज्य में फंसे घंघरी के लगभग एक दर्जन लोगों को बरकट्ठा के पूर्व भाजपा विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अखबार,सोशल मीडिया एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली जानकारी पर तुरंत उनलोगों को आर्थिक मदद किया।

ज्ञात हो कि विल्लोर में फंसे कपिल सिंह ने सोशल मीडिया में गुहार लगाते हुए स्थानीय विधायक,सांसद और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई थी साथ ही भाजपा कार्यकर्ता डिल्लू गुप्ता और पंकज मधेशिया ने बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को इस घटना से अवगत करवाया तत्पश्चात उन्होंने तुरंत फोन करके उनलोगों का हाल चाल लिए साथ ही स्थानिय प्रशासन से हर सम्भव मदद दिलाने की अपील किया। इससे पूर्व में उन्होंने केरला, महाराष्ट्र, गुजरात आदि जगहों पर लाॅकडाउन के कारण फंसे मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। आर्थिक सहयोग करने पर कपिल सिंह,डिल्लु गुप्ता,पंकज मधेशिया, अशोक गुप्ता आदि ने पूर्व विधायक का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button