Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति

विधायक ने किया आजिविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन —-

महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की क्षमता है। -- विधायक अमित कुमार यादव

संवाददाता बरकट्ठा :- प्रखंड के कोनहरा खुर्द पंचायत भवन में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वावधान में आजिविका महिला संकुल संगठन क्लस्टर लेवल फेडरेशन का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी,मुखिया रघुनाथ सिंह, झुरझुरी मुखिया सावित्री देवी, पंसस मंजू देवी, बिरेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। महिलाओं ने अतिथियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महिलाओं में अद्भुत शक्ति है। वह अपने घर परिवार चलाने के साथ साथ देश चलाने कि क्षमता रखती है। उन्हें सिर्फ सहयोग देने की अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाऐं आत्मनिर्भर बनें इसमें हर संभव मदद करने का प्रयास करुंगा।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मोईन अंसारी,महेन्द्र प्रसाद मंडल,छोटी रविदास, श्यामसुंदर यादव, निजाम अंसारी,जीवन यादव, लखन रविदास, मुकेश यादव, जेएसपीएलएस कोडिनेटर सुनील चौधरी, सुजित कुमार, ट्रेनर मुन्नी देवी, देवन्ती देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button