Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वार्ड 29 से प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा उर्फ सोनू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वार्ड की समस्याओं को दूर करने का किया वादा

गिरिडीह, नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 29 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 29 से प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा उर्फ सोनू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर करने की बात कही।

वार्ड 29 से प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा उर्फ सोनू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वार्ड की समस्याओं को दूर करने का किया वादा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 29 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 29 से प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा उर्फ सोनू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर करने की बात कही।

दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करेंगे और वार्ड के समग्र विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 29 में कुल 4808 मतदाता हैं, जिनका विश्वास और सहयोग उनके लिए सबसे अहम है। वहीं इस वार्ड से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपाल चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, , एमडी प्रिंस, रौनक बाजोरिया, शंकर शर्मा, राहुल चंद्रवंशी सहित कई समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा ने अंत में वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे विकास के नाम पर उन्हें एक बार सेवा का मौका दें।

Related Articles

Back to top button