Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वनांचल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस ।

वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत पाटा हेसल में गुरुवार 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।

वनांचल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस ।

अभिजीत सेन।

सरायकेला खरसावां/राजनगर प्रखंड—–

वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत पाटा हेसल में गुरुवार 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर जहां जागरूकता रैली निकाली गई तथा सामुदायिक आउटरिच कार्यक्रम आहूत किया गया। वहीं, पौधारोपण का कार्यक्रम भी आहूत किया गया.

मौके पर उपस्थित छात्रों और शिक्षकों ने फार्मेसी ज्ञान फैलाने और समुदाय में स्वास्थ्य देखभाल जागरूकता को बढ़ावा देने की शपथ भी ली। कॉलेज के निदेशक राम दर्शन सिंह उर्फ आर डी सिंह ने बताया कि हम छात्रों को जिम्मेदार फार्मासिस्ट बनने और स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता की संस्कृति बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर राम दर्शन सिंह, शशि शुभम, कमलेश, नीरज कुमार, आलोक कुमार, परमेश्वर राय, पार्वती बांकिरा, संध्या कुमारी, सरिता पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button