Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

वज्रपात से एक युवक कि मौत, परिजनों से मिले पूर्व विधायक —

वज्रपात से एक युवक कि मौत, परिजनों से मिले पूर्व विधायक ---

वज्रपात से एक युवक कि मौत, परिजनों से मिले पूर्व विधायक —

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- प्रखंड के बरकनगांगो में वज्रपात से राजकुमार महतो पिता दुलारचंद महतो का मौत हो गयी। मृतक राजकुमार महतो के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते पूर्व विधायक शजानकी प्रसाद यादव, बरकनगांगो पहुंचकर मृतक परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
साथ ही मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की पूर्व विधायक श्री यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार महतो, होनहार बच्चा अपने मां-बाप का सहारा था। उसकी अचानक वज्रपात से मौत हो जाने के कारण परिवार के बीच आर्थिक तंगी आ गई है। इसलिये जिला प्रशासन बिना देर किए मुआवजा राशि तत्काल भुकतान करें।
मौके युवा नेता दयानंद चौधरी उर्फ पन्नू चौधरी, पंसस रामेश्वर यादव, बीरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार यादव, पूर्व पंसस सरयू प्रसाद, भाजपा नेता अजय चौधरी, गुलजार अली, महेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, गंगाधर महतो, रेवा महतो, जगलाल यादव, मनोज यादव, उमेश राम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button