Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर गूंजेगा राष्ट्रगान का स्वर, बरगंडा विद्यालय में हुआ भव्य अभ्यास

अमर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर ‘नमामि भारतम् – वंदे मातरम्’ कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर 2026 को देशभर में एक साथ, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।

‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर गूंजेगा राष्ट्रगान का स्वर, बरगंडा विद्यालय में हुआ भव्य अभ्यास

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अमर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर ‘नमामि भारतम् – वंदे मातरम्’ कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर 2026 को देशभर में एक साथ, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।

इसी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में विशेष सामूहिक अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल के निर्देशन में आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनों ने वंदे मातरम् के शुद्ध उच्चारण, स्वर और लयबद्ध सामूहिक गायन का अभ्यास किया।

विद्यालय परिसर में अभ्यास के दौरान बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

25 सितंबर को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर यह सामूहिक गायन केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा। पोषित ग्राम एवं वार्डों के साथ-साथ सार्वजनिक मैदान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिलाधीश कार्यालय सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी एक साथ वंदे मातरम् का स्वर गूंजेगा।
बरगंडा विद्यालय में हुआ यह अभ्यास इसी राष्ट्रव्यापी आयोजन की तैयारियों की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button