लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षक को किया गया सम्मानित
लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा प्रगति केंद्र सिहोडीह के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर सॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षक को किया गया सम्मानित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा प्रगति केंद्र सिहोडीह के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर सॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने संबोधित करते हुए बोले की भूतपूर्व उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले के तिरुत्तनी ग्राम में 5 सितंबर 1888 ई को एक ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ था, उन्हें पुस्तक पढ़ने में काफी रुचि थी और विवेकानंद के विचारधारा से काफी प्रभावित थे उनके जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में शिक्षक दिवस मनाया जाता है,

क्योंकि शिक्षा से ही एक अच्छा राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षिका उषा ठाकुर, हलिया देवी, कमला कुमारी, शिक्षक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रवीण सिंहा, कुमार पावेल रमन एवं रोहित कुमार को सम्मानित किया गया ।

उपस्थित अतिथियों के द्वारा समाज एवं बच्चों के प्रति अपना-अपना विचार व्यक्त कर अच्छे राह में चलने के लिए दिशा निर्देश दिए,कि शिक्षा के बिना अच्छे देश का निर्माण नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम में लायन राजेश गुप्ता लायन धर्म प्रकाश ,लायन सुनील कुमार ,लायन राहुल बर्मन क्लब सचिव लायन संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा, लायन रंजीत कुमार सिंहा, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी एवं लायन सचिन मंडल आदि ने भाग लिए कार्यक्रम का संचालन लायन धर्म प्रकाश जी के द्वारा संपन्न की गई।



