Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
लखन साव बनें चलकुशा के विधायक प्रतिनिधि
बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव ने चलकुशा निवासी लखन साव को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

लखन साव बनें चलकुशा के विधायक प्रतिनिधि
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा :- बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव ने चलकुशा निवासी लखन साव को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

लखन साव की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में खुशी देखी गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर समाधान कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लखन साव लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में उनकी नियुक्ति से चलकुशा प्रखंड के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



