Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय मांग दिवस पर बीमा कर्मचारियों का द्वार प्रदर्शन, श्रमिक हितों की उठाई आवाज l

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की गिरिडीह शाखा परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर भोजन अवकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय मांग दिवस पर बीमा कर्मचारियों का द्वार प्रदर्शन, श्रमिक हितों की उठाई आवाज l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की गिरिडीह शाखा परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर भोजन अवकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम देशभर के संगठित और असंगठित क्षेत्र के संघर्षरत श्रमिकों के समर्थन में आयोजित किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से श्रमिक विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए संघ के संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में संविदा श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें 10 से 13 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम वेतन, असुरक्षित कार्य परिस्थितियां और शोषण के खिलाफ श्रमिक लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मुख्य मांगों में 26 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन, 8 घंटे का कार्य दिवस, संविदा कर्मियों को समान वेतन एवं सुविधाएं, ओवरटाइम भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई और सुरक्षा उपाय शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मांगों पर ध्यान देने के बजाय सरकारें श्रमिक आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने गिरफ्तार श्रमिकों और ट्रेड यूनियन नेताओं की बिना शर्त रिहाई, झूठे मामलों की वापसी, दमनात्मक कार्रवाई पर रोक, स्थायी रोजगार की व्यवस्था तथा भारतीय श्रम सम्मेलन के आयोजन की मांग की। साथ ही श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने और ट्रेड यूनियनों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता शुरू करने की भी मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीमा कर्मचारी एवं संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button