राष्ट्रीय खेल दिवस पर CISF यूनिट, डीवीसी मैथन में साइकिल रैली एवं योग कार्यक्रम का आयोजन
निरसा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर CISF यूनिट DVC मैथन उप कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर CISF यूनिट, डीवीसी मैथन में साइकिल रैली एवं योग कार्यक्रम का आयोजन
निरसा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर CISF यूनिट DVC मैथन उप कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल और फिटनेस के महत्व को रेखांकित करते हुए एक साइकिल रैली निकाली गई।

यह रैली सीआईएसएफ ऑफिस गोगना से प्रारंभ होकर शहीद बेदी तक पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

साइकिल रैली के उपरांत योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जवानों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगासन किए तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने खेलकूद को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय एकता का माध्यम बताया।
सभी प्रतिभागियों ने खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट , एस प्रतीक, इंस्पेक्टर अग्नि मनोज कुमार एवं बल के सभी सदस्य ने भाग लिया।




