Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का द्विपक्षीय वार्ता अभिकर्ता संग कुमारधुबी कोलियरी में

आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को कुमारधुबी कोलियरी में अभिकर्ता संग राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का द्विपक्षीय वार्ता अभिकर्ता संग कुमारधुबी कोलियरी में

निरसा : आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को कुमारधुबी कोलियरी में अभिकर्ता संग राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने 15 सुत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चाएं हुई जिसमें कुमारधुबी कोलियरी के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए बाटम ऐश के माध्यम से डिपलेयरिंग करें,खदान के अंदर वेंटिलेशन में सुधार, प्रोमोशन, आवास मरम्मत, बिजली और पानी की सुधार कर आपुर्ति किया जाएं,सहायक प्रबंधक का खदान में जाने की सुनिश्चित प्रत्येक दिन करना,

महिलाओं के लिए अलग से रेस्ट रूम सहित पंखा, महिलाओं के लिए साफ सुथरी शौचालय, केंटीन और पुरूषों के लिए रेस्ट रूम सहित अन्य मुद्दों पर साकारात्मक वार्ता हुई। अभिकर्ता कुमारधुबी ने साकारात्मक वार्ता के साथ कहा कि सभी बिन्दुओं पर सुधार किया जायेगा और प्रोमोशन पर भी जल्द किया जायेगा। मौके पर शशि भूषण तिवारी,जेपी यादव, दुर्गा दास, बिजेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कुमार,अजय कुमार, राजीव यादव,अजीत पांडेय,विजय सिंह और हिमांशु पांडेय और अन्य थे। प्रबंधन की ओर से अभिकर्ता दिलीप राय, प्रबंधन एस के दास,और कार्मिक प्रबंधक दानिश थे

Related Articles

Back to top button