Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में एकता की शपथ एवं मैराथन दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले भर में एकता एवं अखंडता को सशक्त करने हेतु शपथ ग्रहण एवं एकता दौड़ (मैराथन) का भव्य आयोजन किया गया।

पलामू – राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में एकता की शपथ एवं मैराथन दौड़ का आयोजन

पलामू : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले भर में एकता एवं अखंडता को सशक्त करने हेतु शपथ ग्रहण एवं एकता दौड़ (मैराथन) का भव्य आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पलामू जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इसके उपरांत मेदिनीनगर शहर थाना परिसर से पुलिस लाइन तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पलामू पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद, एस.डी.पी.ओ. आलोक कुमार टूटी, समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, जवान, स्कूली छात्र-छात्राएँ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं आउटपोस्टों में भी एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जहाँ संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

पलामू पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले भर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को सशक्त करने का प्रतीक बना।

Related Articles

Back to top button