Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राशन से वंचित ग्रामीणों का प्रशासन को आवेदन, डीलर पर अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप

जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चरघरा पंचायत के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।

राशन से वंचित ग्रामीणों का प्रशासन को आवेदन, डीलर पर अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चरघरा पंचायत के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति विभाग, गिरिडीह को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर द्वारा समय पर और पूर्ण मात्रा में राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी राशन कार्डधारी हैं और सरकार द्वारा निर्धारित अनाज पर उनका हक है, लेकिन इसके बावजूद कई महीनों से उन्हें अनाज नहीं दिया गया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बार-बार पूछने पर डीलर द्वारा टालमटोल किया जाता है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सभी लाभुकों को उनका बकाया राशन अविलंब उपलब्ध कराया जाए। आवेदन पर दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

अब देखना यह होगा कि जिला आपूर्ति विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को कब तक उनका हक का राशन मिल पाता है। वही मौके पर निर्मल महतो रीतलाल महतो राजेश कुमार देवेंद्र प्रसाद वर्मा रामेश्वर प्रसाद वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button