राशन वितरण गड़बड़ी मामले का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया जांच
राशन वितरण गड़बड़ी मामले का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया जांच -अगस्त माह का राशन नहीं मिलने से एक सप्ताह पूर्व लाभुकों ने किया था हंगामा

राशन वितरण गड़बड़ी मामले का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया जांच – अगस्त माह का राशन नहीं मिलने से एक सप्ताह पूर्व लाभुकों ने किया था हंगामा | मुरमा कलां में संचालित सहारा एसएचजी पीडीएस दुकान अनुज्ञप्ति संख्या 06/2009 का है मामला पूरी तरह चर्चा में है
पीडीएस दुकान की जांच करने पहुंचे एमओ व मौजूद लाभुक
पलामू : उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत मुरमा कलां ग्राम में संचालित सहारा एसएचजी जनवितरण प्रणाली दुकान का बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच किया। यहां गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व लाभुकों ने उक्त पीडीएस दुकान पर तीन माह का अंगूठा लगवा कर दो माह का ही राशन देने का आरोप लगाया था साथ ही लाभुकों ने राशन को लेकर जोरदार हंगामा किया था।

जिसके बाद कई समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई थी। बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उक्त पीडीएस दुकान की जब जांच करने पहुंचे तो कई लाभुकों ने बताया कि सितंबर माह का भी अंगूठा लगवा लिया गया है लेकिन राशन अभी तक नहीं मिला है, कई लाभुकों ने बताया कि अगस्त माह का राशन हमलोगों को चार – पांच दिन पहले मिला है लेकिन फिर से सितंबर माह का अंगूठा लगवा लिया गया है,

लेकिन राशन नहीं दिया गया है। कई लाभुक चना दाल नहीं मिलने की भी शिकायत की। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंधीर कुमार ने बताया कि दुकान जांच करने पहुंचे लेकिन दुकान का ताला बंद पाया गया जिस वजह से राशन का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च पदाधिकारी को सौंपी जाएगी व नियमानुसार उक्त पीडीएस दुकान पर कार्रवाई की जाएगी।



