Breaking Newsझारखण्डदिल्लीदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

रामेश्वर उरांव ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर बकाये की मांग की है…….

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने में पैसे पड़े हैं और सरकार फंड का रोना रोते रहती है।

रांची :  भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, उरांव ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर बकाये की मांग की है। दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को दिग्भ्रमित करती रहती है। रामेश्वर उरांव को बताना चाहिए कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए शासन में झारखंड का कितना बकाया है। आज तो मोदी सरकार राज्य को मुक्त हस्त से सहायता राशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी भारत सरकार के कोयला मंत्री रहे है। कांग्रेस पार्टी को चूप्पी तोड़ना चाहिए कि गुरुजी ने राज्य को कितना बकाया चुकाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने में पैसे पड़े हैं और सरकार फंड का रोना रोते रहती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गया है। वित्तमंत्री जी पुलिसिया सोच से राज्य की अर्थव्यवस्था को चलाना चाहते है। खजाने में पैसे पड़े हैं लेकिन राज्य की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सड़कों की स्थिति जर्जर है। विजली व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों के बकाए नही मिल रहे।

 

दीपक प्रकाश ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड में 5 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए पड़े है परंतु राज्य सरकार उसे खर्च कर जनता को सुविधा उपलब्ध नहीं कराना चाहती। उल्टे यह सरकार खून के भी पैसे वसूलने के लिए नियम बनाती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में अबतक बजट का 25 प्रतिशत राशि भी राज्य सरकार खर्च नही कर पाई है, जबकि वित्तीय वर्ष बीतने को है। दूसरी ओर अनुपूरक बजट लाकर राज्य सरकार मार्च लूट की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्तमंत्री अपने गिरेबां में झांके और जनता को दिग्भ्रमित करने के बजाय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related Articles

Back to top button