Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

गिरिडीह, राधास्वामी संगठन पर ग्रामीणों से रकम वसूलने और ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : राधास्वामी संगठन पर ग्रामीणों से रकम वसूलने और ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देने के गंभीर आरोप लगे हैं। गिरफ्तार प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर की पत्नी जैतुन परवीन ने पचंबा थाना में आवेदन देकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा पर धोखाधड़ी और धमकी देने जैसे कई आरोप लगाए हैं।

ध्यान रहे कि धोखाधड़ी के ही एक मामले में शमीम अख्तर को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन पर वाहन फाइनेंस में भी गड़बड़ी करने का आरोप है। अब जैतुन परवीन के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जैतुन परवीन का कहना है कि उनके पति वर्ष 2019 से राधास्वामी संगठन से जुड़े थे और इसी दौरान वे ग्रामीणों से संगठन के लिए पैसा जमा करते रहे। वर्ष 2024 के चुनाव में शमीम अख्तर को संगठन ने प्रत्याशी बनाया था और कहा था कि चुनाव खर्च संगठन उठाएगा, लेकिन बाद में 38 लाख रुपये की खर्च राशि मांगने पर उन्हें धमकी दी गई कि झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही जबरदस्ती उनसे इस्तीफा भी ले लिया गया।

जैतुन के अनुसार, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और अनीशा सिन्हा ग्रामीणों को चिटफंड कंपनी की तरह लालच देकर किस्तों पर वाहन दिलवाते हैं। लेकिन बाद में किस्त भरने का वादा पूरा नहीं करते, जिससे ग्रामीण आर्थिक नुकसान झेलते हैं और धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं।

इस मामले में जब हमारी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button