Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राँची आईएएस, एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एसीबी की एक साथ छापेमारी

रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी शुक्रवार की सुबह अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है

राँची आईएएस, एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एसीबी की एक साथ छापेमारी

राँची : रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में एसीबी शुक्रवार की सुबह अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तार आईएएस मनोज कुमार रंजन, एसडीओ मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. इस दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है.

इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर की रात आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. वहीं, गुरुवार को बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि मोरहाबादी और कोकर में रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी.

इससे पहले इसी मामले में बीते 17 नवंबर की रात एसीबी की टीम ने आईएएस मनोज कुमार रंजन समेत छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी), तीन जिला अवर निबंधक और दो अंचल अधिकारी शामिल थे. एसीबी की जांच में इन अधिकारियों की भूमिका कथित तौर पर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री, दस्तावेजी प्रक्रिया और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ी सामने आयी है.

आरोप है कि अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेजों और रिकॉर्ड में हेरफेर के जरिये निजी संपत्ति के तौर पर दर्शाने की कोशिश की गयी. जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, पावर ऑफ अटॉर्नी और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी पड़ताल की गयी. मामले में जमीन के एक हिस्से पर निर्माण कराये जाने का मामला भी सामने आया था. बाद में न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया.

Related Articles

Back to top button