Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले गगन को विधायक ने किया सम्मानित।

यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले गगन को विधायक ने किया सम्मानित।

यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले गगन को विधायक ने किया सम्मानित।

संवाददाता- मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा यूपीएससी परीक्षा में 556वां रैंक लाने वाले बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकुशा प्रखंड के ग्राम अलगडीहा निवासी गगन वर्णवाल को बधाई देने आज बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव उसके निवास स्थान घर पहुंचे। विधायक ने गगन को शॉल देकर सम्मानित किया व बुके देकर बधाई दी और परीक्षा के लिए उनकी तैयारियों व मेहनत पर चर्चा की। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि गगन ने ना सिर्फ चलकुशा प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है, बल्कि वो क्षेत्र के नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है।

 

विधायक ने कहा गगन ने स्कूली शिक्षा छोटानागपुर प्लस टू उच्च विद्यालय, बेडोकला से ही प्लस टू की शिक्षा पूरी की है। जिसमें की मैं विद्यालय का अध्यक्ष सचिव हूं और छोटानागपुर प्लस टू उच्च विद्यालय, बेडोकला के लिए गौरव का विषय है की प्लस टू में पढ़ा हुआ बच्चा पहली बार इस क्षेत्र का यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है और एक अलग पहचान दिलाई है। गगन ने मेहनत और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी से चलकुशा प्रखंड समेत हमारे विधानसभा क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।

आगे विधायक ने कहा कि जब पहले ओर दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक नही होता हैं तो विद्यार्थी को कभी घबराना नही चाहिए। हर बार दोहरी ताकत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जिस तरह गगन ने पांचवे अटेम्प्ट में कामयाबी हासिल कर साबित किया।

Related Articles

Back to top button