Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से चुंजका पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण समारोह का आयोजन

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से चुंजका पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण समारोह का आयोजन

 

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से चुंजका पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण समारोह का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत चुंजका पंचायत सचिवालय में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोंगिया प्लांट के चेयरमैन उद्योगपति डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया उपस्थित थे। इस दौरान पंचायत के दिव्यांग गरीब असहाय लोगों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर सभी लोग काफी उत्साहित दिखे।

इस बाबत उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे। जिसमें पोधरोपण, शिक्षा, हेल्थ चेकअप आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि मोंगिया ग्रीन की ओर से एक बड़ी योजना की शुरुआत किया गया है जिसमें गिरिडीह जिले और आसपास के बच्चों को वॉलीबॉल खेल सीखा कर नेशनल स्तर पर खेलते हुए देखने का उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के ओलंपिक में वॉलीबॉल से एक भी भारतीय नहीं खेल रहे हैं जो दुख की बात है।

इसी को लेकर झारखंड और गिरिडीह के बच्चे वॉलीबॉल में अपना परचम लहराए इसको लेकर इस अभियान की शुरुआत की गई है। जो जनवरी में शुरू की जाएगी। मौके पर चुंजका पंचायत की मुखिया ,उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य ,वार्ड सदस्य ,मोगिया ग्रीन फौंडेशन के आदिल सिद्धकी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button