मेरी माटी मेरा देश के तहत स्कॉलर b.Ed कॉलेज में कराया गया शपथ ग्रहण समारोह
मेरी माटी मेरा देश के तहत स्कॉलर b.Ed कॉलेज में कराया गया शपथ ग्रहण समारोह

मेरी माटी मेरा देश के तहत स्कॉलर b.Ed कॉलेज में कराया गया शपथ ग्रहण समारोह
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरीडीह कॉलेज के आगे बनहती स्थित स्कॉलर b.Ed कॉलेज में शनिवार को एनएसएस इकाई 1 के बैनर तले आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस निमित मेरी माटी मेरा देश के तहत विभिन्न पंचायतो से लाई गई मिट्टी को लेकर पंच प्रण प्रतिज्ञा के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर ही झंडोतोलन कर राष्ट्रीय गान गाया गया।

तत्पश्चाप आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश की प्रगति को लेकर हुए कार्यों की चर्चा की गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ शालिनी खोवाला के मार्गदर्शन में किया गया। वही कार्यक्रम का नेतृत्व एसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर ने किया।

मौके पर सभी सहायक व्याख्याता शिक्षक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद थे।