Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मेदिनीनगर में महालया के अवसर पर माता रानी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर है।

पलामू- मेदिनीनगर में महालया के अवसर पर माता रानी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर है।श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति,पलामू के पदाधिकारी और सदस्य सनातनियों को आमंत्रित करने के लिए लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

मेदिनीनगर में महालया के अवसर पर माता रानी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर है।

पलामू : मेदिनीनगर में महालया के अवसर पर माता रानी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर है।श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति,पलामू के पदाधिकारी और सदस्य सनातनियों को आमंत्रित करने के लिए लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
यह शोभायात्रा नवरात्र के पूर्व दिवस महालया को निकाली जाती है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा प्रतिवर्ष महालया के अवसर माता रानी की शोभायात्रा का एक भव्य आयोजन किया जाता है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

महालया पर शोभायात्रा निकालना नवरात्रि के आगमन का स्वागत करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है जो महासमिति के द्वारा आयोजित किया जाता है।श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति जैसे संगठन इस यात्रा में समुदाय को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,बीएम पाण्डेय, हरीशंकर सिंह,संजय राज, संदीप दास,आकाश कुमार,मनीष वर्मन,विकास कुमार,प्रेम शंकर गुप्ता व अमीत सिन्हा सहित सभी सदस्य शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सक्रिय रुप से लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button